12 राज्‍यों में सिमटे 86 प्रतिशत मरीज, सर्वाधिक नए मरीज आंध्र प्रदेश में

12 राज्‍यों में सिमटे 86 प्रतिशत मरीज, सर्वाधिक नए मरीज आंध्र प्रदेश में

सुमन कुमार

देश में बुधवार की रात त‍क कोरोना के 52123 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 86 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 12 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। आंध्र प्रदेश में 10093, महाराष्‍ट्र में 9211, तमिलनाडु में 6426, कर्नाटक में 5503, यूपी में 3383, बंगाल में 2294, बिहार में 2237, असम में 1348, गुजरात में 1144, ओडिशा में 1068, दिल्‍ली में 1035 और केरल में 903 नए मरीज सामने आए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। अभी देश में कुल 528242 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा दस लाख के करीब पहुंच गया है। देश में 1020582 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत से ऊपर (64.44) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.35) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 34968 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.21 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1583792 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52123 नए मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 32553 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में मंगलवार की रात तक 48513 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में बुधवार को भी ज्‍यादा उछाल नहीं आई है। गुरुवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 4 लाख 46 हजार 642 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 81 लाख 90 हजार 382 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

गुरुवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 73 लाख 24 हजार 392 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 8 लाख 21 हजार 784 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 72 हजार 764 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 62.47 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.89 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत से भी कम है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 775 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 78 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 298, कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 82, आंध्र प्रदेश में 65, बंगाल में 41 और यूपी में 33 मौतें हुई हैं। शेष 22 प्रतिशत मौतें देश के 16 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 26 जबकि पंजाब में 25 और गुजरात में 24 मौतें हुई हैं। इसके अलावा जम्‍मू कश्‍मीर में 15,  मध्‍य प्रदेश में 13, तेलंगाना में 12, बिहार, झारखंड में 9-9, हरियाणा में 7, राजस्‍थान में 6, ओडिशा में 5, असम में 4, गोवा में 3, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तराखंड में 2-2, केरल और अंडमान निकोबार आइलैंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

63771

55406

1213

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

225

205

2

अरुणाचल प्रदेश

730

677

3

असम

8371

27832

92

बिहार

15482

30320

278

चंडीगढ़ 

353

611

14

छत्तीसगढ़

2855

5636

48

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

376

648

2

दिल्ली

10770

118633

3907

गोवा

1666

3784

39

गुजरात 

13535

43195

2396

हरियाणा

6798

26420

413

हिमाचल प्रदेश 

1057

1332

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7749

11322

348

झारखंड

5728

4035

98

कर्नाटक

67456

42901

2147

केरल

10364

11365

68

लद्दाख

261

1080

6

मध्य प्रदेश 

8357

20934

843

महाराष्ट्र 

146433

239755

14463

मणिपुर

819

1639

0

मेघालय

572

207

5

मिजोरम

183

215

0

नागालैंड

913

595

ओडिशा

10077

18939

159

पुडुचेरी

1256

1874

47

पंजाब

     4372

10213

361

राजस्थान

10745

27569

650

सिक्किम

397

198

तमिलनाडु

57490

172883

3741

तेलांगना

14663

43751

492

त्रिपुरा

1786

2678

21

उत्तराखंड

2983

3811

72

उत्तर प्रदेश 

29997

45807

1530

वेस्ट बंगाल

19652

44116

1490

कुल मामले

528242

1020582

34968

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।